लॉकडाउन का दूसरा फेज:10 दिन में दोगुने हुए मरीज, शनिवार को रिकॉर्ड 1926 मामले; दिल्ली में दो दिन में सीआरपीएफ के 24 जवान संक्रमित

देश में लॉकडाउन के दूसरे फेज के पहले 10 दिन में ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई। 15 अप्रैलको संक्रमितों की संख्या 12 हजार 370 थी, जो 25 अप्रैल यानी शनिवार देर रात बढ़कर 26 हजार 378 हो गई। शनिवार को रिकॉर्ड 1926 मामले आए।यहअब तक एक दिन में नए मरीजोंकीसबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 23 अप्रैल को 1667 संक्रमितमिले थे। इसके अलावा 24 अप्रैल को 1408, 22 अप्रैल को 1292, 21 अप्रैल को 1537, 20 अप्रैल को 1239 और 19 अप्रैल को 1580 मरीज मिले थे।

इससे पहले के तीन दिन में कुल 3354 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इधऱ, दिल्ली में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 15 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक दिन पहले भी 9 जवानसंक्रमित पाए गए थे।

देश में नए संक्रमितों के बढ़ने की दर शनिवार को सबसे कम
इस बीच, शनिवार को एक अच्छी खबर भी आई। अभी तक औसत हर 9.1 दिन में कोरोना के मरीज दोगुने हो रहे थे। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार 8 बजे के बीच देश में 6 फीसदी की दर से नए मरीज बढ़े। केंद्र सरकार ने यह जानकारी दी।देश में संक्रमण के 100 मामले सामने आने के बाद से किसी एक दिन में मरीजों के बढ़ने की यह सबसे कम दर है।शनिवार को महाराष्ट्र में 811, गुजरात में 256, उत्तरप्रदेश में 177, मध्यप्रदेश में 190और आंध्रप्रदेश में 61 मरीज मिले। येआंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 24 हजार 942 है। इनमें से 18 हजार 953 का इलाज चल रहा है, 5209 ठीक हुए हैं और 779 की मौत हुई है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
25 अप्रैल 1926
23 अप्रैल 1667
19 अप्रैल 1580
21 अप्रैल 1537
24 अप्रैल 1408

26 राज्यऔर 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 7628 1076 323
दिल्ली 2625 869 54
तमिलनाडु 1821 960 23
मध्यप्रदेश 2036 281 99
राजस्थान 2083 513 34
गुजरात 3071 282 133
उत्तरप्रदेश 1793 261 27
तेलंगाना 990 307 25
आंध्रप्रदेश 1016 171 31
केरल 458 338 4
कर्नाटक 500 158 18
जम्मू-कश्मीर 494 112 6
पश्चिम बंगाल 571 103 18
हरियाणा 287 191 3
पंजाब 308 72 17
बिहार 251 45 2
ओडिशा 100 33 1
उत्तराखंड 48 26 0
हिमाचल प्रदेश 40 18 2
असम 36 19 1
छत्तीसगढ़ 37 32 0
झारखंड 67 8 3
चंडीगढ़ 28 15 2
लद्दाख 20 16 0
अंडमान-निकोबार 33 18 0
मेघालय 12 0 1
गोवा 7 7 0
पुडुचेरी 8 4 1
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 24 हजार 942 है। इनमें से 18 हजार 953 का इलाज चल रहा है, 5 हजार 209ठीक हुए हैं और 779 की मौत हुई है।

5 राज्यऔर 1 केंद्र शासित प्रदेशका हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 2036:राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इंदौर में अब तक कोरोना के 1176 मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार देर रात 91 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर में अब तक57 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, भोपाल में 388 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां 9 लोग अब तक दम तोड़ चुके हैं।भोपालकलेक्टर तरुण पिथोड़े ने कहा कि राजधानीरेड जोन में है, इसलिए केंद्र की ओर से लॉकडाउन में दी गई रियायत यहांलागू नहीं हाेंगी। भोपाल के 1000 और इंदौर के 600 सैंपल विशेष विमान से पुडुचेरी भेजे गए हैं। भोपाल से दिल्ली भेजे गए1700 सैंपल की रिपोर्ट भी आनाबाकी है। यानी राज्य के कुल 8843 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 1793:यहां शनिवार को 172 मरीजों कीकोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य सरकार ने 30 जून तक प्रदेश में सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जून 2021 तक रोकने का फैसला लिया है। वहीं, हरियाणा से लौटे2224 मजदूरोंकोक्वारैंटाइन किया गया।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित-7628:राज्य में शनिवार को रिकॉर्ड 811 केस सामने आए। इसमें से अकेले 281 मरीज मुंबई में मिले। यहां संक्रमितों की संख्या 4 हजार 870 जबकि मृतकों का आंकड़ा 191 हो गया है। अब तक कुल 323 लोगों की कोरोना से जान गई है। शनिवार को 57 साल के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हुई जबकि 96 पुलिसकर्मी अब तक इस वायरस से संक्रमित हो चुकेहैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 2083: यहां शनिवार कोकोरोना संक्रमण के 49 केस आए। इनमें सबसे ज्यादा 15 जयुपर में मिले। वहीं,अजमेर में 6 पॉजिटिव मिले। इसमें 10 साल की एक बच्ची भी है। इसके अलावा, जोधपुर में 10, झालावाड़ और कोटा में पांच-पांच,धौलपुर और भरतपुर में दो-दो, झुंझुनू, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और डूंगरपुर में एक-एक संक्रमित मिला।वहीं, शनिवार को प्रदेश में संक्रमण से तीनमौतें हुईं।

  • दिल्ली, संक्रमित-2625:यहां शनिवार को 111 मरीज मिले।आईआईटी दिल्ली ने कोविड-19 टेस्ट किट तैयार की है। इसे आईसीएमआर ने मंजूरी भी दे दी है। इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर वी पेरूमल ने बताया कि जनवरी के आखिरी में इस पर काम शुरू हो गया था। यह दूसरी किट से सस्ती है।

  • बिहार, संक्रमित- 251:यहां शनिवार को 28मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें कैमूर और भभुआ में 5, बक्सर में 4, रोहतास में 2, जबकि पटना, सारण और भोजपुर में 1-1 मरीज मिला। उधर,राज्यसरकार पटना एम्स में कोरोना मरीजों का इलाज प्लाज्मा थैरेपी से करने की योजना बना रही है। बिहारके स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार ने यह जानकारी दी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127245219.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारियों के DA कटौती का आदेश वापस ले रही है मोदी सरकार? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई