कोरोना संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 323 और गुजरात में 133 मौतें; शनिवार को 37 की जान गई
कोरोना संक्रमण की वजह से देश मेंमरने वालों की संख्या 827हो गई। शनिवार को एक दिन में 37लोगों की जान गई। इनमें महाराष्ट्र में 22, गुजरात में छह मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में अब तक 323 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, गुजरात में यह आंकड़ा बढ़कर 133 हो गया है।इन दो राज्यों के अलावा शनिवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश औरआंध्र प्रदेश में 2-2 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।तमिलनाडु, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई।इसके पहले देश में सबसे ज्यादा 57 मौतें 24 अप्रैल को दर्ज की गईं। अब तक एक दिन में मौतों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
| प्रदेश | मौतें |
| महाराष्ट्र | 323 |
| गुजरात | 133 |
| मध्य प्रदेश | 99 |
| दिल्ली | 54 |
| राजस्थान | 34 |
| आंध्र प्रदेश | 31 |
| तेलंगाना | 25 |
|
उत्तरप्रदेश |
27 |
| तमिलनाडु | 23 |
| कर्नाटक | 18 |
| पंजाब | 17 |
| पश्चिम बंगाल | 18 |
| जम्मू कश्मीर | 06 |
| हरियाणा | 05 |
| केरल | 03 |
| झारखंड | 03 |
| बिहार | 02 |
| हिमाचल | 02 |
| असम | 01 |
| मेघालय | 01 |
| ओडिशा | 01 |
| पुडुचेरी | 01 |
| कुल | 827 |
24अप्रैल को सबसे ज्यादा 57मौतें
| तारीख | मौतें |
| 18 अप्रैल | 37 |
| 19 अप्रैल | 40 |
| 20 अप्रैल | 33 |
| 21 अप्रैल | 53 |
| 22 अप्रैल | 37 |
| 23 अप्रैल | 44 |
| 24 अप्रैल | 57 |
| 25 अप्रैल | 37 |
टॉप-4 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 191 |
| अहमदाबाद | 84 |
| पुणे | 73 |
| इंदौर | 57 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /coronavirus/news/indiacorona-virus-covid-19-india-death-toll-day-wise-details-and-information-latest-updates-127245367.html
via IFTTT
Comments
Post a Comment