Posts

Showing posts from March, 2020

महासचिव गुटेरेस ने कहा- कोरोना दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ा संकट, सभी देश आपसी राजनीति भूलकर साथ आएं

Image
संयुक्त राष्ट्र ने कोरोनावायरस महामारी पर चिंता जताई है।महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को यूएनकी रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि कोरोना से दुनिया में हर किसी को खतरा है। इसका अर्थव्यवस्था परअसर पड़ रहा है, जिससे मंदी आएगी। बीते समय में ऐसी कोई समस्या पैदा नहीं हुई है। इससे अस्थिरता, अशांति और संघर्ष बढ़रहा है। तथ्यों पर गौर करें तो यकीन हो जाएगा कि यह महामारी दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती है। गुटेरेस ने कहा कि कोरोना से मजबूती और असरकारी ढंग से निपटने की जरूरत है। ऐसा तब संभव होगा जब सभी देश राजनीति भूलकर एक साथ आएं और यह समझें कि इससे मानवता को खतरा है। दुनिया के नेताओं के संपर्क में हूं: गुटेरेस यूएन प्रमुख ने कहा कि वेमहामारी को लेकर दुनिया के नेताओं के संपर्क में हैं।एकमत यही है कि पूरी दुनियाएक साथ इस बीमारी की चपेट में हैं और हमें साथ मिलकर ही बाहर निकलना होगा। समस्या यह भी है कि इससे बाहर आने का व्यावहारिक तरीकाक्या होगा। इससे निपटने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है। हम धीरे-धीरे सही दिशा में बढ़ रहे हैं,वायरस को हराना और लोगों की मदद करनी है तो हमें और भी बहुत क

24 घंटे में 37 नए केस, कुल 69 कोरोना पॉजिटिव; खजराना में एक ही परिवार के 9 संक्रमित, इनमें 3-8 साल के बच्चे भी

Image
मध्य प्रदेश का इंदौर शहरअब देश के 16 कोरोना हॉटस्पॉट में शामिल हो गया है। सोमवार को भोपाल एम्स भेजे गए 40 सैंपल में से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद देर रात इंदाैर एमजीएम मेडिकल काॅलेज से जारी रिपाेर्ट में 20 पॉजिटिव मिले। शहर में संक्रमितों की संख्या 69 पहुंच गई। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 86 हाे गया। कोरोना संक्रमण से अब तक5 लोग यहां जान गंवा चुके हैं। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी के मुताबिक, अभी आंकड़े और बढ़ेंगे, क्योंकि अब वेसैंपल जांच में आ रहे हैं, जो कोरोना संक्रमितों के संपर्क में थे। जिन 17 मरीजों की रिपोर्ट आई है, वे पहले ही असरावद खुर्द में क्वारैंटाइन हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हो सकता है कि शहर में मरीजों का आंकड़ा 100 से 200 तक जाए, लेकिन हम मानसिक तौर पर तैयार हैं। इंदौर में 625 से ज्यादा लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। 7 दिन तक ऐसी सख्ती जारी रहेगी। किराना, सब्जी, दूध की दुकानें नहीं खुलेंगी। दूध 8-10 बजे के बीच घर पर आएगा। 3 से 8 साल के 3 बच्चे भी पॉजिटिव मंगलवार देर रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने कोरोना पॉजिटिव की जो रिपोर्ट जारी की, उसमें 3, 5 औ

सेंसेक्स 36 और निफ्टी 13 अंक नीचे खुले; मंगलवार को डाउ जोंस 1.84% और एसएंडपी 1.60% गिरावट के साथ नीचे रहे

Image
बुधवार को भारतीय बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 36 अंक नीचे और निफ्टी 13 पॉइंट की गिरावटके साथ खुले। अभीसेंसेक्स 259.73 अंक नीचे 29,208.76 पर और निफ्टी 61.20 पॉइंट नीचे 8,536.55 पर कारोबार कर रहे हैं।इससे पहले मंगलवार को बाजारों में भारी बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 1028.17 अंक या 3.62% ऊपर 29,468.49 पर और निफ्टी 316.65 पॉइंट या 3.82% ऊपर 8,597.75 पर कारोबार खत्म किया था। अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही मंगलवार कोअमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजारों में गिवारट देखने को मिली। डाउ जोंस 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 410.32 अंक नीचे 21,917.20 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.95 फीसदी गिरावट के साथ 74.05 अंक नीचे 7,700.10 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.60 फीसदी गिरावट के साथ 42.06 पॉइंट नीचे गिरकर 2,584.59 पर बंद हुए। हालांकि, फ्रांस के CAC 40 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 4,396.12 अंको पर बंद हुआ। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट 19.74 अंको की तेजी के साथ 2,770.04 अंको पर बंद हुआ। संयुक्त राष्ट्र ने कहा- ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी आएगी संयुक्त राष्ट्र (यू

निजामुद्दीन की मरकज बिल्डिंग से 2 हजार से ज्यादा लोग निकाले गए, यहां से गए लोगों में 120 संक्रमित मिले

Image
निजामुद्दीन की मरकज बिल्डिंग कोरोनावायरस का केंद्र बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां से सोमवार सुबह तक सभी 2000 से ज्यादा जमातियों को बाहर निकाल लिया गया है। उधर, यहां से निकले लोगों की तलाश में 20 से ज्यादा राज्यों में अभियान छेड़ा गया है। इनमें से कई लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि मरकज से गए 120लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 77 अकेले तमिलनाडु में हैं। 9 मरीज अंडमान निकोबार, 4 आंध्र प्रदेश और दिल्ली में अभी तक 24 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, तेलंगाना में 6 मरीज मिले। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह मामले और बढ़ सकते हैं। दिल्ली सरकार मंगलवार शाम तक मरकज से 1,548 लोगों को निकाल चुकी थी। कोरोना के लक्षण वाले 500 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि बाकी क्वारैंटाइन में हैं। 441 लोगों में से 417 को बिना जांच करवाए कोरोना पेशेंट मानकर इलाज शुरू हो गया है। सरकार की चिंता इसलिए बढ़ी हुई है कि मरकज से गए दो हजार से अधिक विदेशी जमाती देशभर में इधर-उधर घूम रहे हैं। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को इन्हें ढूंढ़कर तुरंत देश से बाहर निकालने का

अब तक 1 हजार 619 मामले: एक दिन में सबसे ज्यादा 272 मरीज बढ़े, 6 की मौत हुई; महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार

Image
नई दिल्ली. देश के 29 राज्यों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। देश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 272 नए मामले सामने आए। पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा 64 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले, यहां कुल मरीज 300 के पार हो गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 57, दिल्ली में 23, मध्य प्रदेश में 19 और तेलंगाना में 15 मामले बढ़े। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1 हजार 619 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार रात 8.30 बजे कहा- पिछले 24 घंटे में 146 नए मामले सामने आए। देश में अब कोरोना के कुल केस 1397 हो गए हैं। इनमें से 1238 एक्टिव केस हैं और 124 ठीक हो चुके हैं। 35 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, सेना ने कोलकाता में संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आने वाले 30 अधिकारियों और जवानों को एहतियातन क्वारैंटाइन कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि ये सभी लोग सेना के कर्नल रैंक के डॉक्टर के संपर्क में आए थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी से निपटने के उपायों पर फ्रांस

42 हजार से ज्यादा मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 770 लोगों की जान गई; ट्रम्प ने कहा- आने वाले 2 हफ्ते बेहद दर्दभरे होंगे

Image
दुनियाभर में कोरोनावायरस से आठ लाख 58 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब तक 42 हजार 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 77 हजार 141 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। उधर, अमेरिका में एक दिन में 770 लोगों की जान गई है। यहां अब तक तीन हजार 889 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकियों के लिए अगला दो हफ्ता बेहद दर्दभरा रहने वाला है। इसके बाद यहां स्थिति बेहतर होनी शुरू होगी। कोरोना परसंयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोरोनावायरस दुनिया के सामने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती है। महामारी को रोकने के लिए दुनियाभर के देशों को ज्यादा मजबूत और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। इसकी वजह से सामाजिक और आर्थिक तबाही हुई है। हम यूएन के 75 साल के इतिहास में पहली बार सबसे बड़े वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं। अमेरिका: ट्रम्प ने कहा- अगले 2 हफ्ते दर्दभरे ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में डेली ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘‘मैं चाहता हूं हर अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहे। यह देश के लिए परीक्षा की घड़ी है। पह

संक्रमण के 76 रोगियों में से 48 आपस में रिश्तेदार हैं या सहकर्मी, कहीं-कहीं पूरा परिवार संक्रमित

Image
(डूंगरसिंह राजपुरोहित). प्रदेश में 29 दिन में 93 मरीज सामने आचुके हैं। इनमें 76 प्रदेश के हैं, जबकि 17 ईरान से लाए गए भारतीयाें में पाॅजिटिव मिले हैं। प्रदेश के 76 राेगियाें में से 48 या तो एक ही परिवार के सदस्य हैं, आपसी रिश्तेदार हैं या एक ही संस्थान के सहकर्मी हैं। सात शहरों में तो इतना आपसी संक्रमण फैल गया कि कई परिवार ताे ऐसे हैं, जिनमें शायद ही काेई व्यक्ति इस राेगी से पीड़ित बचा हाे। इस हिसाब से प्रदेश में फैमिली संक्रमण वालों का आंकड़ा 63.15 प्रतिशत हो गया है, जो खतरे का संकेत है। इस बीच, प्रदेश में कुल 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी। काेराेनाजाेन बने भीलवाड़ा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 26 में से 13 मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव से निगेटिव आई है। यहां दो मौतें हो चुकी हैं। झुंझुनूं में भी कुल 8 में 3, जयपुर में भी 21 मरीजों में से 4 की रिपोर्ट पाॅजिटिव से निगेटिव आई है। जोधपुर में दो की रिपोर्ट पहले पाॅजिटिव और अब निगेटिव आई। जयपुर : दो रोगियों से 12 पॉजिटिव 2 मार्च को इटली का यात्री रोगी मिला। 48 घंटे बाद उनकी पत्नी भी पाॅजटिव मिली। ओमान से आए मरीज के दोस्त को संक्रमण हु

वैज्ञानिकों के मुताबिक- जब 30% मामलों में संक्रमण का स्रोत पता न चले, तब आता है तीसरा चरण

Image
देश में कोरोनावायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स इस महामारी की तीसरी स्टेज आने की आशंका जताने लगी हैं। हालांकि, सरकार इससे इनकार कर रही है। सरकार का दावा है कि तीसरी स्टेज न आए, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार जब 30% मामलों में संक्रमण का सोर्स पता ना चले, तबमहामारी की तीसरी स्टेज मानी जातीहै। देश में बीमारी के चार चरण, देखिए कैसे बढ़ता जाता है असर पहली स्टेज :विदेश से आए लोग वायरस लाते हैं : पहले चरण में वायरस विदेश यात्रा कर लौटे लोगों या विदेश से आए लोगों से उस देश में आता है, जहां वह वायरस पहले से नहीं है। दुनिया के ज्यादातर देशों के लिए कोरोना वायरस देने वाला देश चीन रहा है। हालांकि भारत के मामले में ऐसा माना जा रहा है कि यहां सबसे पहले वायरस लाने वाले इटली से आए कुछ पर्यटक थे, जो बाद में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। दूसरी स्टेज : जब वायरस स्थानीय स्तर पर फैलता है : जो लोग देश के बाहर नहीं गए थे और ट्रैवल हिस्ट्री वाले संक्रमित लोगों के संपर्क में आ गए, उन्हें भी संक्रमण हो जाता है। इस स्टेज को लोकल ट्रांसमिशन यानी स्थानीय प्रसार कहते है

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- संसाधनों और पैसों की कोई कमी नहीं, संक्रमण से नुकसान देखकर मन दुखी है

Image
(पवन कुमार) काेराेनावायरस से लाॅकडाउन के बीच दैनिक भास्कर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन से बातचीत की। उन्हाेंने कहा कि देश में 80% संक्रमण मामूली लक्षण वाले हैं। 15% गंभीर हैं, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। महज 5% नाजुक हैं, जिन्हें वेंटिलेटर लगाना पड़ सकता है। मुख्य अंश.... सवाल-कोविड-19 पर नियंत्रण के प्रयास पर लोगों ने संतोष जताया है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या भारत ने प्रोएक्टिव कदम उठाए हैं? जवाब- हमने पोलियो को न केवल भारत बल्कि समूचे दक्षिण एशिया से समाप्त कर अपनी नीति की उपयोगिता और क्षमता को सिद्ध किया था। इसी तरह चेचक का भी उन्मूलन किया। हमने कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए सारी शक्ति लगा दी है। चीन ने 7 जनवरी को कोरोनावायरस के संक्रमण की विश्व को जानकारी दी थी और हमने 8 जनवरी से तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्रधानमंत्री ने मंत्री समूह का गठन किया। विदेशों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जरूरत के मुताबिक उन्हें अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड या होम क्वारेंटाइन एवं सरकारी फैसेलिटी में रखा गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भारत के

अब रूस में सख्त लॉकडाउन, जापान 73 देशों की यात्रा पर बैन लगाएगा

Image
कोरोनावायरस से खुद को ब्रेफ्रिक समझनेवाले जापान और रूस भी सहम गए हैं। रूस में मंगलवार को कोविड-19 के 500 से ज्यादा मरीज मिले। यह रूस में एक दिन में अब तक की सबसे अधिक संख्या है। मॉस्को हाटस्पॉट बना हुआ है। अचानक मामले बढ़ने के बाद रूस ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन और सख्त कर दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे एक ‘नॉन-वर्किंग वीक’ कहा है। लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बेफिक्र थे पुतिन,लोगों से खुले आम मिला रहे थे हाथ इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन कोरोनावायरस को लेकर बेफिक्र थे और खुलेआम लोगों से हाथ मिला रहे थे। उधर, अभी तक लॉकडाउन नहीं लगाने वाला जापान 73 देशों की यात्राओं पर रोक लगाने जा रहा है। इनमें अमेरिका, कनाडा, साउथ कोरिया भी हैं। यहां रविवार से अब तक कोरोनावायरस के केस 162% बढ़ गएहैं। दूसरी तरफ दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या आठलाख को पार कर गई है। स्पेन में 553 मौत हुई हैं। यहां 94 हजार 417 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, इटली में एक दिन में 812 मौतें होने के बाद चार अप्रैल को खत्म होने वाला लॉकडाउन ईस्टर तक बढ़ा दिया गया है। जर्मनीः हाइजेनबर्ग को

यहां ऐप के जरिए लोग डॉक्टर के संपर्क में, कोरोना का शक होने पर मेडिकल टीम घर पहुंच रही

Image
मैड्रिड(मनीषा भल्ला). पंजाब के मशहूर लोकगायक राज ददराल के भाई प्रेम ददराल स्पेन के शहर बार्सिलोना में रहते हैं। उनका अपना रेस्त्रां है। बीते 20 दिन से बार्सिलोना में लॉकडाउन है। फोन पर प्रेम ददराल ने भास्कर को अपनी स्थिति बताई कि स्पेन की राजधानी मैड्रिड में भी लॉकडाउन है। पहले बार्सिलोना में लॉकडाउन नहीं किया गया था। लेकिन जब मैड्रिड के हालात खराब होने लगे तो यहां भी लॉकडाउन कर दिया गया। डॉक्टरऑनलाइन ऐप से पता लगा रहे कोरोना के लक्षण स्पेन सरकार ने एक ऐप बनाया है। इसके जरिये किसी को तबियतजरा भी गड़बड़ लगती है, तो वह ऑनलाइन डॉक्टरों से संपर्क करता है। उस व्यक्ति से ऑनलाइन हीलक्षण पूछकरबता दिया जाता है कि उसे कोरोना है या नहीं। अगर मेडिकल स्टाफ कोऐप के जरिये रत्ती भर भी कोरोना के लक्षण मिलते हैं, तो वे फौरन संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचकर पूरे टेस्ट करते हैं। पूरे स्पेन में मास्क, सैनिटाइजर, दवाओं और खाने-पीने के सामान की कोई कमी नहीं है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमित बार्सिलोना में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मेडिकल सुविधाओं और खाने-पीने की तो कमी नहीं है, लेकिन केस बहुत तेजी से बढ

5 मिनट में पता लग जाएगी मरीज के दिल और फेफड़ों की हालत, डॉक्टर ऐप के जरिए कर निगरानी सकेंगे

Image
नई दिल्ली (अमित कुमार निरंजन). जानलेवा कोरोनावायरस की चुनौती से निपटने के लिए दुनियाभर के मेडिकल साइंटिस्ट और टेक्निकल एक्सपर्ट तमाम प्रयासों में जुटे हुए हैं। देश में मानव संसाधन विकास मंत्रालय(एमएचआरडी) और अखिल भारतीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद(एआईसीटीई) द्वारा कोराना पर कराए गए आइडियाथॉन में कई इनोवेशन सामने आए। ये सभी साधन इजी टू यूज और इजी टू मूव हैं। मुंबई के एक स्टार्ट अप ने दिल की धड़कन और लंग्स में मौजूद फ्लूइड जांचने वाली डिवाइस बनाई है, जो कोरोना के लक्षणों की 90% तक सही जानकारी सिर्फ पांचमिनट में दे सकती है। वहीं, सेना के लिए रोबोट बनाने वाले पुणे के स्टार्टअप ने वेंटिलेटर की तरह ऑक्सीजन देने वाली इजी टू मूव डिवाइस बनाई है, जिसे अंबू एयर नाम दिया गया है। एमएचआरडी के इनोवेशन सेल डायरेक्टर डॉ मोहित गंभीर ने बताया कि आइडियाथॉन में आए इनोवेशन के बारे में डीएसटी और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड से जानकारी साझा की गई है। उन्होंने इनपर काम भी शुरु कर दिया है। ईजी टू यूज और ईजी टू मूव हैं: ये इनोवेटिव मेडिकल इंस्ट्रूमेंट मुंबई स्थित अभया इन्फॉर्मेशनटेक्नॉलॉजी एलएलपी स्टार्टअप के सीईओ तर

दिल्ली में इतिहास का सबसे ठंडा मार्च; 6 बार आया पश्चिमी विक्षोभ, इससे कई प्रदेशों में हुई बारिश-बर्फबारी, पारा गिरा

Image
नई दिल्ली (अनिरुद्ध शर्मा). दिल्ली के इतिहास में इस साल का मार्च महीनासबसेठंडा रहा। दिल्ली में मार्च का औसत तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि इस साल यह 28.4 डिग्री ही रहा। दिल्ली के सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र में तो बीते महीने 109.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो नया रिकॉर्ड है। मौसम विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, 1901 से अब तक सिर्फ 2015 के मार्च में ही 97.5 मिमी बारिश हुई थी। श्रीवास्तव ने बताया कि इस सालमार्च में रिकॉर्ड 6 बार पश्चिमी विक्षोभ आए। इनसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हुई। वहीं,पश्चिम, उत्तर और मध्य भारत में बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई। मप्र समेत 9 राज्यों मे सामान्य से 250% से 486% ज्यादा बारिश दिल्ली में मार्च में औसत बारिश 14.8 मिमी होती है। इस बार यह 69.4 मिमी हुई, जो सामान्य से 396% ज्यादा है। वहीं, पंजाब में 257%, हरियाणा में 476%, उत्तराखंड में 113%, यूपी में 449%, राजस्थान में 393%, मध्य प्रदेश में 264%, बिहार में 465%, झारखंड में 486%, छत्तीसगढ़ में 378%, महाराष्ट्र में 160% और ओडिशा में 164% ज्यादा बारिश हुई। बीते 30 साल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- संसाधनों और पैसों की कोई कमी नहीं, संक्रमण से नुकसान देखकर मन दुखी है

Image
(पवन कुमार) काेराेनावायरस से लाॅकडाउन के बीच दैनिक भास्कर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन से बातचीत की। उन्हाेंने कहा कि देश में 80% संक्रमण मामूली लक्षण वाले हैं। 15% गंभीर हैं, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। महज 5% नाजुक हैं, जिन्हें वेंटिलेटर लगाना पड़ सकता है। मुख्य अंश.... सवाल-कोविड-19 पर नियंत्रण के प्रयास पर लोगों ने संतोष जताया है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या भारत ने प्रोएक्टिव कदम उठाए हैं? जवाब- हमने पोलियो को न केवल भारत बल्कि समूचे दक्षिण एशिया से समाप्त कर अपनी नीति की उपयोगिता और क्षमता को सिद्ध किया था। इसी तरह चेचक का भी उन्मूलन किया। हमने कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए सारी शक्ति लगा दी है। चीन ने 7 जनवरी को कोरोनावायरस के संक्रमण की विश्व को जानकारी दी थी और हमने 8 जनवरी से तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्रधानमंत्री ने मंत्री समूह का गठन किया। विदेशों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जरूरत के मुताबिक उन्हें अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड या होम क्वारेंटाइन एवं सरकारी फैसेलिटी में रखा गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भारत के

वैज्ञानिकों के मुताबिक- जब 30% मामलों में संक्रमण का स्रोत पता न चले, तब आता है तीसरा चरण

Image
देश में कोरोनावायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स इस महामारी की तीसरी स्टेज आने की आशंका जताने लगी हैं। हालांकि, सरकार इससे इनकार कर रही है। सरकार का दावा है कि तीसरी स्टेज न आए, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार जब 30% मामलों में संक्रमण का सोर्स पता ना चले, तबमहामारी की तीसरी स्टेज मानी जातीहै। देश में बीमारी के चार चरण, देखिए कैसे बढ़ता जाता है असर पहली स्टेज :विदेश से आए लोग वायरस लाते हैं : पहले चरण में वायरस विदेश यात्रा कर लौटे लोगों या विदेश से आए लोगों से उस देश में आता है, जहां वह वायरस पहले से नहीं है। दुनिया के ज्यादातर देशों के लिए कोरोना वायरस देने वाला देश चीन रहा है। हालांकि भारत के मामले में ऐसा माना जा रहा है कि यहां सबसे पहले वायरस लाने वाले इटली से आए कुछ पर्यटक थे, जो बाद में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। दूसरी स्टेज : जब वायरस स्थानीय स्तर पर फैलता है : जो लोग देश के बाहर नहीं गए थे और ट्रैवल हिस्ट्री वाले संक्रमित लोगों के संपर्क में आ गए, उन्हें भी संक्रमण हो जाता है। इस स्टेज को लोकल ट्रांसमिशन यानी स्थानीय प्रसार कहते है

वैज्ञानिकों ने कहा- समाज से हाथ मिलाना और गले मिलना खत्म हो जाएगा, इससे भावनाओं को ज्यादा खतरा

Image
लंदन. कोरोनावायरस महामारी की असर सिर्फ दुनिया की अर्थव्यवस्था पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि यह इंसान के व्यवहार को भी प्रभावित कर सकता है। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में इस तरह के संकेत दिए हैं। महामारी की वजह से सामाजिक दूरी बढ़ रही है। लोग एक दूसरे के पास जाने के बच रहे हैं। हाथ मिलाना और गले मिलना अभी करीब-करीब बंद हो चुका है। लोगों के इस बदलते व्यवहार को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ सालों के बाद समाज से हाथ मिलाना और गले मिलने जैसी सामाजिक परंपराएं खत्म हो सकती हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, डेलिगेशन, बिजनेस मीटिंग और कॉन्फ्रेंस में लंबे समय तक हाथ मिलाते रहने वाले राजनीतिज्ञ और कारोबारी इसकी जगह दूसरे विकल्प तलाशेंगे। शरीर पर मौजूद वायरस को मारने और कपड़ों के साथ-साथ आसपास की चीजों की सतहों को साफ करने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। मांग बढ़ने से सैनिटाइजर जैसे पदार्थों की बिक्री बढ़ेगी और वे महंगे भी होंगे। 6 महीने बाद ही हम इसे आदत बना लेंगे नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी में सामाजिक विज्ञान के प्रोफेसर रॉबर्ट डिंगवाल के मुताबिक, 'यूके में 6 महीने या उससे ज्यादा समय के लि

सेंसेक्स 854 और निफ्टी 248 अंक ऊपर खुले; सोमवार को डाउ जोंस 3.19% और एसएंडपी 3.35 ऊपर रहे थे

Image
मुंबई. मंगलवार को भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे।सेंसेक्स 854.62 अंक ऊपर और निफ्टी 248.25 पॉइंट ऊपर खुले। अभीसेंसेक्स 545.24 अंक ऊपर 28,985.56 पर और निफ्टी 165.65 पॉइंट ऊपर 8,446.75 पर कारोबार कर रहे हैं।इससे पहले सोमवार को बाजारों में भारी बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 1375.27 अंक या 4.61% नीचे 28,440.32 पर और निफ्टी ने 379.15 अंक या 4.38% नीचे 8,281.10 पर कारोबार खत्म किया था। गिरते बाजार का असर सबसे ज्यादा बैंक और टेलीकॉम सेक्टर पर हुआ। सरकारा द्वारा कोरोनावायरस से निपटने के लिए दिया गया 1.70 लाख करोड़ का पैकेज और रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती भी सोमवार को बाजार ऊपर लाने में नाकाम रहे। डाउ जोंस, नैस्डैक और एसएंडपी लगभग सभी बाजार में तेजी सोमवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 3.19 फीसदी की बढ़त के साथ 690.70 अंक ऊपर 22,327.50 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.62 फीसदी बढ़त के साथ 271.77 अंक ऊपर 7,774.15 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.35 फीसदी बढ़त के साथ 85.18 पॉइंट ऊपर चढ़कर 2,626.65 पर

ब्रिटेन में लॉकडाउन के बावजूद नीली झील देखने पहुंच रहे थे लोग, पुलिस ने काली डाई घोल दी

Image
लंदन. दुनियाभर में कोरोनावायरस के संक्रमण की रफ्तार थामने के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। कोशिश की जा रही है कि लोग कम से कम घरों से निकलें,जिससे संक्रमण को रोका जा सके। ब्रिटेन में भी लॉकडाउन घोषित किया गया है, लेकिन यहां भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। लंदन से 170 किलोमीटर दूसर बक्सटन की हर्पर हिल में नीली झील को देखने के लिए लोग लगातार पहुंच रहे थे। अब यहां की पुलिस ने भीड़ को कम करने के लिए झील में काली डाई घोल दी है। इस झील का नाम ब्लू लैगून है। बक्सटन पुलिस ने 25 मार्च को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘हमें पता चला था कि लोग ब्लू लैगून झील में इकट्‌ठा हो रहे हैं। इस पर हम वहां पहुंचे और झील में काले रंग की डाई दाल दी, ताकि यह लोगों को कम सुंदर लगे।’’ बिट्रेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पिछले सोमवार को देश में लॉकडाउन घोषित किया था। लोगों से घरों में रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अगर आप नियम नहीं मानेंगे तो पुलिस कड़े कदम भी उठा सकती है। ब्लू लैगून का नीला पानी इसकी खासियत है। इसी वजह से यहां इंस्टाग्रामर्स सेल्फी लेने के लिए जुटते हैं। झील के पानी में जहरीले क