अब तक 886 मामले: मुंबई से दूध के टैंकरों में छिपकर अपने घर जा रहे लोग; उद्धव की अपील- यहीं रहिए, हम आपका ध्यान रखेंगे

नई दिल्ली. कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन के बाद दिहाड़ी मजदूर अपने राज्यों को लौट रहे हैं। कई जगह इन्हें सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ रही है, तो कहीं पुलिस इन्हें रोक रही है। मुंबई से इस तरह मजदूरों के पलायन परमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- हमें पता चला है कि लोग दूध के टैंकरों में छिपकर दूसरे राज्यों में अपने घर जाने की कोशिश कर रहे हैं। कई मुख्यमंत्रियों ने मुझसे उनके राज्यों के लोगों का खयाल रखने की बात कही है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि यहीं रहें। हम उनका ध्यान रखेंगे।

इस बीच,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखकर उन प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा पर चिंता जताई, जो 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण पैदल अपने घर जाने को मजबूर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से मांग की कि इन लोगों के लिए सावर्जनिक वाहनों की व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि वे सुरक्षित अपने गांवों तक पहुंच सकें। जिला कलेक्टरों को उन गरीबों की हरसंभव मदद करनी चाहिए जोगेस्ट हाउस या होटल में रहने का खर्चा नहीं उठा सकते हैं।

देशभर में नीट की परीक्षा स्थगित की गई
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट स्थगित कर दी गईहै। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नीट के जरिए ही देशभर के एम्स समेत सभी चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स के लिए दाखिला मिलता है।

मध्यप्रदेश:जबलपुर में दो और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। दोनों नए मरीज पहले से संक्रमित सराफा व्यापारी के यहां काम करते हैं। अब जबलपुर में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। सराफा व्यापारीके पॉजिटिव पाए जाने के बाद 23 मार्च को इन दोनों को आइसोलेशन में सुखसागर मेडिकल कॉलेज में रखा गया था। गुरुवार को दोनों का सैम्पल लिया गया था। इन्हें मिलाकर एमपीमें कोराेना के 29 केस हो चुके हैं। राज्य में अब तक2 मौतें हुई हैं। अभीइंदौर में 15, भोपाल में 3, शिवपुरी में 2, जबलपुर 8, ग्वालियर में एक पॉजिटिव है।

राजस्थान:राज्य में कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।इनमें से अकेले भीलवाड़ा में ही 21 मरीज हैं।

छत्तीसगढ़:स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- राज्य में छह पॉजिटिवमामले सामने आए हैं।इनमें से 5 मामले बुधवार से गुरुवार के बीच सामने आए। इन मामलों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली जानकारी रायपुर और बिलासपुर से है। बिलासपुर में विदेश से लौटने के 40 दिन बाद महिला पॉजिटिव पाई गई। जबकि रायपुर में संक्रमित मिला बुजुर्गकभी शहर से बाहर ही नहीं गया है। अब तक रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और राजनांदगांव में कोरोनासंक्रमित पाए गए हैं।

बिहार: राज्य में दो और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक सिवान का रहने वाला है, जो हाल ही में दुबई से लौटा था। दूसरा नालंदा का है वह भी विदेश से आया था। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण के नौ मामले सामने आए हैं। इनमें से छह लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। यानी, इन लोगों ने देश में या देश से बाहर कहीं यात्रा नहीं की है।

पंजाब:शुक्रवार को पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कुल संख्या 38 पहुंची। इनमें से 27 लोग पिछले हफ्ते जान गंवाने वाले 70 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग के परिजन और मिलने वाले हैं।

चंडीगढ़:चंडीगढ़ के सेक्टर-30 में रहने वाले 22 साल के युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां कोरोना के आठ केस मिल चुके हैं। इस युवक ने कुछ दिन पहले दुबई की यात्रा की थी।

गुजरात: राज्य में कोरोना संक्रमित से प्रभावित हुए लोगों कीसंख्या शुक्रवार शाम तक बढ़कर 47 हो गई है।

महाराष्ट्र: नवी मुंबई इलाके में एक बच्चे में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसको मिलाकर शहर में अब संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। वहीं, महाराष्ट्र में अब तक कुल 154 केस सामने आ चुके हैं।शुक्रवार को पॉजिटिव मिले 29मरीजों में से 15 केवल सांगली के हैं।सांगली के मरीजपहले पॉजिटिवपाए गए लोगों के संपर्क में आए थे।

उत्तरप्रदेश: राज्य में शुक्रवार तक कुल 50 संक्रमित मिल चुके थे।

दिल्ली: यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 40 हो गए हैं। अभी तक एक मौत हुई है और पांच ठीक हो चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर:कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक संक्रमण से ठीक हो चुका है।जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव (योजना) ने कहा- कश्मीर में आठ और जम्मू में कोरोना के उपचार के लिए खासतौर पर तीन अस्पताल तैयार किए गए हैं। इन अस्पतालों में इलाज के लिए 2400 और 1000 अतिरिक्त क्वारैंटाइन बिस्तरों का इंतजाम किया गया है।

तेलंगाना:प्रदेशमें शुक्रवार को 10 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।

आंध्रप्रदेश: आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम और गुंटूर में दो और लोगों के पॉजिटिव मिलने के साथ ही यहां पॉजिटिव मामलों की संख्या 13 हो गई है। ये दोनों ही लोग दो अन्य कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।इससे पहले एक और संक्रमित मिला था,वह 17 मार्च को ब्रिटेन से लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में आया था।

कर्नाटक: दक्षिण कन्नड़ जिले के साजीपनाडु में 10 महीने की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।राज्य में दो पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।

अंडमान-निकोबार: इस केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार कोदूसरा कोरोना पॉजिटिव मिला। इससे पहले गुरुवार को यहां चेन्नई से लौटे एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया था।

देश में संक्रमण से अब तक 22 लोगों की मौत
संक्रमणसे देश में शुक्रवार को 22वीं मौत मुंबई में हुई। यहां 85 साल के डॉक्टर ने दम तोड़ दिया। इससे पहले शुक्रवार को हीकर्नाटक के तुमकुर में 21वीं मौतहुई थी। संक्रमित व्यक्ति की उम्र 65 साल थी। वह 5 मार्च को दिल्ली गया था और 11 मार्च को लौटा था। तुमकुर के डिप्टी कमिश्नर डॉ के राकेश कुमार ने कहा कि उसके साथ सफर करने वाले सभी यात्रियों का पता लगाया जा रहा है।देश में गुरुवार कोएक दिन में सबसे ज्यादा सातलोगों ने दम तोड़ा।26 मार्च को मध्य प्रदेश के इंदौर में 65 वर्षीय बुजुर्ग, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 65 साल के मरीज, महाराष्ट्र के मुंबई में 65 वर्षीय बुजुर्ग, गुजरात के भावनगर में 70 साल की बुजुर्ग और राजस्थान के भीलवाड़ा में 63 और 70 साल के दो मरीजों की जान गई। इसके अलावा कर्नाटक में 75 साल की महिला की मौत हो गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से मजदूर पलायन कर रहे हैं, ऐसे में स्थानीय लोग उन्हें भोजन-पानी मुहैया करा रहे हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127060873.html
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

कर्मचारियों के DA कटौती का आदेश वापस ले रही है मोदी सरकार? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई