अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया संग किया 'ताज' का दीदार, विजिटर बुक में लिखी यह बात...

भारत दौरे पर पहुंचभारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को पत्नी मेलानिया (Melania Trump) के साथ ताजमहल (Taj Mahal) का दीदार किया. इस दौरान उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी साथ थी.


खास बातें

  1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया 'ताज' का दीदार
  2. पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद कुशनेर भी थे साथ
  3. विजिटर बुक में लिखा, 'ताजमहल हमें प्रेरणा देता है'
नई दिल्ली: 
भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को पत्नी मेलानिया (Melania Trump) के साथ ताजमहल (Taj Mahal) का दीदार किया. इस दौरान उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी साथ थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा हवाईअड्डे पर ट्रंप की अगवानी की. डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगवानी की. ट्रंप वहां से सीधे साबरमती आश्रम गए. वहां उन्होंने चरखा चलाया और सूत भी काते. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी उनके साथ थे. इसके बाद वह दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम गए, जहां 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित किया.

Comments